अभी से गर्म होने लगी खाल
Mar 13 2022
ग्वालियर। लगातार दो दिन से कभी बहुत ऊपर तो कभी बहुत नीचे जाने के हालात के बाद अब बीते 24 घंटे में दिन और रात का पारा लगभग स्थिर बना हुआ है।
रात में जरूर हल्की सी ठंडक है, लेकिन रविवार सुबह से तो चटक धूप ने तेज गर्मी का अहसास करा दिया, जिसके चलते लोग सुबह ही घर से बाहर निकलने में सकुचाते दिखे। हालात यह हैं कि यदि धूप में थोड़ी देर खड़ा होने पर ही खाल गर्म होने लगती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर फिर कमजोर पडऩे के साथ ही न्यूनतम पारा 24 घंटे में महज 01 डिग्री ही कम हुआ, वहीं कल अधिकतम पारा &2. 5 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच सका था। यानि इसमें भी मात्र आधा डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई, लेकिन रविवार को सूरज का रौद्र रूप देखने को मिला।
रविवार सुबह से ही गर्मी का असर बढऩे लगा था, फिर तो जैसे-जैसे दिन चढ़ा, सूरज की किरणें भी चटक होती गईं। दोपहर से पहले ही सड़कों पर ज्यादा लोग नजर नहीं आए, जो निकले वह भी काम निपटाकर घर निकल लिए। अब गर्म कपड़ों की जरूरत दिन में पूरी तरह खत्म हो ही गई है, वहीं रात में भी बेहद हल्के गर्म कपड़े से ज्यादा पहनना मुसीबत भरा लगता है। अधिकांश लोगों ने तो अब गर्म कपड़ों को अगले सीजन तक के लिए संदूकों के हवाले कर दिया है।
गर्मी से बचने के जो उपाय किए जा रहे हैं वह भी इस बात का साफ संकेत दे रहे हैं कि गर्मी का आगमन हो चुका है। छप्पर वाला पुल पर जगह-जगह छप्पर और टटिया बनने और बिकने लगे हैं। इन्हें तैयार करने वालों का कहना है कि बीते दो साल से कोरोना के कारण उनका धंधा पिट गया था, लेकिन इस बार वह खुश हंै।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









