बच्चों ने चित्र बनाकर समझाया स्वच्छता का महत्व

Mar 13 2022

ग्वालियर। स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए निगमायुक्त किशोर कान्याल के निर्देशानुसार गांधी प्राणी उद्यान में स्वच्छता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 70 बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर चिडिय़ाघर प्रभारी डॉ. उपेन्द्र यादव, जितेन्द्र सिंह राठौर, सुमित सक्सैना एवं बड़ी संख्या में स्कूल छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संयोजक गौरव परिहार ने बताया कि आमजनों के साथ ही बच्चों में स्वच्छता की सहभागिता के लिए गांधी प्राणी उद्यान में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें तीन गु्रप प्राइमरी, मिडिल व हायर बनाकर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागी का ऑनस्पाट रजिस्ट्रेशन किया गया। 
चित्रकला प्रतियोगिता में प्राइमरी गु्रप में प्रथम स्थान पर सोहम सक्सेना, द्वितीय स्थान पर हर्षिता परिहार, तृतीय स्थान पर दिव्यांश शर्मा एवं सांत्वना पुरस्कार लावण्या गुप्ता को मिला। 
मिडिल गु्रप में प्रथम गार्गी परिहार, द्वितीय अयेशा चिर्गैया, तृतीय भूमि गुप्ता एवं सांत्वना पुरस्कार रोहित सिंघल, अनुष्का राजपूत एवं पारी शर्मा को मिला। हायर गु्रप में प्रथम भूमि, द्वितीय हर्षिता परिहार, तृतीय भूमि प्रजापति एवं सांत्वना पुरस्कार अभिलाषा दिया गया। जज के रूप में शोभा सक्सेना, केप्रसाद श्रीवास्तव उपस्थित रहे।