सखी सगिनीं महिला ग्रुप ने होली मिलन समारोह मनाया

Mar 13 2022

ग्वालियर। सखी सगिनीं महिला ग्रुप (बेटी बचाओ बेटी पढाओ) की ओर से एक निजी होटल में होली मिलन समारोह मनाया गया।

होली मिलन समारोह में सगिनीं की संस्थापक ममता गोयल, अध्यक्ष सीमा मित्तल, मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता उपस्थित रही, अतिथि के रूप आशा सिंह रही। कोषाध्यक्ष रेनू  वर्मा, सचिव मीनू अग्रवाल, कार्यक्रम की संयोजिका रीना अग्रवाल, रेखा सिंघल, सुनीता  गोयल ने सहयोग दिया।

होली मिलन समारोह में हाउजी गेम, नम्बर नेम, गोटी गेम, बेलून गेम खेले व बर्थडे सेलीब्रेट किया। इस दौरान सभी मेम्बर्स ने बढचढ कर भाग लिया। सभी जीतने वाले को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान  नुपुर गोयल, निशा गोयल, हिमानी गोयल, स्वेता गुप्ता, नीतू शर्मा, ममता गोयल, अलका गुप्ता, ज्योति कटारिया, मंजू गोयल, रेखा मित्तल, भावना सिघल, चंचल अग्रवाल, लीना चौरसिया, इन्दु सोमानी, वर्षा गुप्ता, आदि मेंबर उपस्थित रही।