फल व सब्जी महिला विक्रेताओं को किया सम्मानित

Mar 13 2022

ग्वालियर। उड़ान हौसलों की संस्था द्वारा बेमिसाल हस्ती सम्मान समारोह थाटीपुर में आयोजित किया गया। इसमें ऐसी महिलाओं का सम्मान किया गया जो दूसरों के घरों में साफ-सफाई का काम करती हैं, फल विक्रेता एवं सब्जी विक्रेता है। ये सभी महिलाएं एक सजग योद्धा की तरह जीवन के प्रत्येक बाधाओं,चुनौतियों एवं परेशानियों का सामना डटकर कर रही हैं। इनके हौसले बुलंद है कड़ी संघर्ष कर अपने बच्चों को शिक्षा का ज्ञान और शक्ति देकर जीवन को सार्थक बना रही हैं। इनका समान करने का उद्देश्य इनकी हौसला अफजाई करना था, और समाज में एक उदाहरण पेश करना था शिक्षा के महत्व को समझने और समझाने के लिए क्योंकि इतनी संघर्ष के बावजूद इन्होंने अपने ब'चों की शिक्षा को सुचारु रखा है। 
मुख्य अतिथि विधायक डॉ सतीश सिकरवार ने कहा एक शिक्षित व्यक्ति स्वयं के विकास के साथ-साथ समाज और राष्ट्र हित में विकास की अहम भूमिका निभाता है। ये महिलाएं समाज में मिसाल है जो स्वयं के घरों के साथ-साथ दूसरों के घरों को बिना थके संभालने का कार्य कर रही है। संस्था अध्यक्षा सीता पाणीग्राही ने कहा शिक्षा मनुष्य की शक्तियों का विकास करती है आध्यात्मिक, बौद्धिक और शारीरिक पहलुओं को उभारती है। मनुष्य के मस्तिष्क को उच्च स्तर पर विकसित करने का कार्य करती है और समाज में लोगों के बीच सभी भेदभावों को हटाने में मदद करती है। यह हमारी अच्छा अध्ययनकर्ता बनने में मदद करती है और जीवन के हर पहलू को समझने के लिए सूझ-बूझ को विकसित करती है। यह सभी मानव अधिकारों, सामाजिक अधिकारों, देश के प्रति कर्तव्यों और दायित्वों को समझने में भी हमारी सहायता करता है।