पद्मा शर्मा के उपन्यास 'लोकतंत्र के पहरुएÓ का विमोचन

Mar 13 2022

ग्वालियर। त्रैमासिक पत्रिका किस्सा कोताह के वार्षिक सम्मेलन में डॉ पद्मा शर्मा के उपन्यास 'लोकतंत्र के पहरुएÓ का विमोचन, ग्वालियर नगर के प्रसिद्ध पत्रकार एवं साहित्यकार राकेश अचल, दतिया के सुवियात साहित्यकार वकार सिद्दीकी, कथाकार शिव अवतार पाल, दतिया के प्रसिद्ध कथाकार राजनारायण बोहरे तथा ए असफल ने कुंदन गेस्ट हाउस में किया। डॉ पद्मा शर्मा की यह नौवीं पुस्तक है। वे एमएलबी महाविद्यालय में प्राध्यापक हैं। राजनारायण बोहरे ने कहा कि महिलाओं ने राजनीति पर उपन्यास बहुत कम लिखे हैं। यह उपन्यास राजनीति के भीतरी और बाहरी अन्त:कक्षों का रोचक अन्वेषण है। ए असफल ने बताया कि इस उपन्यास में आदिवासी समाज एवं उसकी संस्कृति के वर्णन के साथ-साथ राजनीति का कच्चा चि_ा खोला है। पद्मा शर्मा को उनके लेखन पर साहित्य अकादमी के सुभद्राकुमारी चौहान पुरस्कार, वागीश्वरी समान व अन्य कई महत्वपूर्ण पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। इस अवसर पर रामगोपाल भावुक, माताप्रसाद शुक्ल, सुरेश सम्राट, देव श्रीमाली उपस्थित थे।