समाजसेवी, कवयित्री शकुन्तला तोमर को किया सम्मानित

Mar 13 2022

ग्वालियर। समाजसेवी, कवयित्री एवं शिक्षिका एवं सामाजिक दर्पण सोशल मिरर फाउंडेशन की संस्थापिका एवं संचालिका शकुन्तला धर्मेन्द्र तोमर को अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा दिल्ली महिला प्रकोष्ठ की ग्वालियर इकाई आदर्श चौरसिया लेडीज क्लब द्वारा शाल श्रीफल एवं मोतियों की माला के साथ सुन्दर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 
शकुन्तला तोमर के निज निवास पर जाकर सम्मान किया। इस अवसर पर सरिता विजय चौरसिया, गीता रमेश चौरसिया, आशा कल्याण चौरसिया एवं छाया सुनील चौरसिया के नेतृत्व में कार्यक्रम सपन्न हुआ। इस अवसर पर सबने मिलकर शपथ ली कि हम अपनी बहनो की हार हाल में मदद कर उन्हें आगे बढ़ाएंगे एवं लड़कियों के छोटे छोटे परिधान को न पहना जाए अर्थात मर्यादित कपड़ो को पहनकर भी फैशन किया जाना संभव है। ज्ञात हो कि शंकुतला तोमर को कामकाजी महिलाओं के लिए उल्लेखनीय कार्य करने के लिए उन्हें कई सम्मान जिसमें भारत कोकिला सरोजिनी नायडू पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।