कलयुगी बेटे ने वृद्ध माता-पिता को पत्थर व लाठियों से पीटा, पिता की मौत आरोपी गिरफ्तार
Mar 13 2022
ग्वालियर। भितरवार में कलयुगी बेटे ने अपने 60 वर्षीय माता-पिता पर पत्थर और खंडों से हमला कर दिया। नशेड़ी पुत्र का जब इतने से ही मन नहीं भरा तो उसने वृद्ध दंपती को लाठियों से बेरहमी से पीटा। जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। घायल पिता ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है, जबकि मां का अस्पताल में उपचार जारी है। मामला भितरवार के करहिया थानांतर्गत रिछारी कलां गांव का है।
जानकारी के मुताबिक गत देर रात नीरज कुशवाह अपने एक अन्य साथी के साथ शराब के नशे में धुत्त अपने घर पहुंचा। यहां पहुंचकर उसने अपने 65 वर्षीय पिता पूरन सिंह कुशवाह पुत्र डब्बू राम कुशवाह एवं 61 वर्षीय मां विद्या बाई पर पत्थर व खंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद अपने शराबी दोस्त के कहने पर बेटे ने लाठियों से माता-पिता को पीटना शुरू कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं बेटे के द्वारा की गई मारपीट और लाठी-डंडों और खंडों पत्थरों की मार से घायल दोनों वृद्ध दंपती की चीख निकल गई।
जिसे सुनकर पास के ही कमरे में रहने वाला बड़ा पुत्र नंदे एवं उसकी पत्नी मंजू दोनों आ गए और अन्य ग्रामीणों की सहायता से अपने वृद्ध माता पिता को बचाते हुए डायल 100 को सूचना दी। सूचना मिलने के 5 मिनिट बाद मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस को देखते ही आरोपी अपने साथी के साथ मौके से भाग निकला। वहीं गंभीर रूप से घायल माता-पिता को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने के कारण ग्वालियर रैफर कर दिया गया। पिता की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं वृद्ध मां का इलाज जारी है। रविवार की सुबह आरोपी नीरज कुशवाह को पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से गिरफ्तार कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









