टीएलम मेला: बच्चों ने सरल तरीके से कठिन अवधारणाओं को सीखा

Mar 12 2022

ग्वालियर। राज्य शिक्षा केंद्र के आदेश के क्रम में विकासखंड स्तरीय टीएलएम मेले का आयोजन जनपद शिक्षा केंद्र मुरार शहर क्रमांक 1 तथा 2 में किया गया। टीएलएम शिक्षण अधिगम सामग्री के माध्यम से शिक्षण कराने से बच्चे सरल और रुचिकर तरीके से कठिन से कठिन अवधारणाओं को आसानी से सीख जाते हैं। मुरार शहर का टीएलएम मेला खेड़ापति कॉलोनी में आयोजित किया गया। इसमें विकास खंडों के 90 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
राज्य शिक्षा केंद्र के आदेश के क्रम में इसे तीन विषयों में बांटा गया है भाषा (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत), गणित तथा विज्ञान सभी शिक्षकों ने इस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मेले का शुभारंभ बीएड कॉलेज के प्राचार्य दीपक पांडे के मुख्य आतिथ्य में हुआ। मुख्य अतिथि का स्वागत विकासखंड के बीआरसी सुदीप भदौरिया तथा एसके राजपूत ने किया। प्रत्येक विकास खंड से प्रत्येक विषय के 3-3 टीएलएम का चयन स्तरीय मेले के लिए किया गया। कार्यक्रम की संयोजक तथा संचालन अनुपमा सुनेजा तथा अर्चना दीक्षित ने किया। 
कार्यक्रम में बीएसी देवेंद्र दुबे, लाखन सिंह राणा, किशोर शरण परिहार, जेपी व्यास, रईस गौरी, गौतम शर्मा, शर्मिला शर्मा, मोनिका भाटिया, आशीष श्रीवास्तव, शालिनी मौजूद रहे। भाषा में प्रथम स्थान ज्योत्सना मिश्रा, विज्ञान में प्रथम स्थान अलका दुबे तथा गणित में प्रथम स्थान मूंगा दुबे ने प्राप्त किया व विज्ञान टीएलएम के लिए ऋतु भार्गव को प्रशंसनीय पुरस्कार दिया गया।