गांधी रोड पर वीआइपी बंगलों के सामने महिला की बेरहमी से पिटाई, कहा-निगम अमले ने पीटा
Mar 12 2022
ग्वालियर। गांधी रोड पर वीआइपी बंगलों के सामने एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। महिला को पिटते देख वहां पर भीड़ जमा हो गई, इसके बाद पिटाई करने वाले महिला को छोड़कर गाड़ी लेकर चले गए। स्वजनों का आरोप है कि निगम के मदाखलत अमले में शामिल महिला कर्मचारियों ने मारपीट की है। जिससे महिला जमीन पर बेहोश होकर गिर गई। उधर घटना की जानकारी लगते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इसके बाद महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 को फोन किया गया।
गांधी रोड सर्किट हाउस के पास फुटपाथ पर कई लोग निवास करते हैं। यहां पर एक दंपती ने गुमटी भी लगा रखी थी। वीआइपी बंगलों के सामने लगी इस गुमटी को हटाने के लिए शनिवार को नगर निगम का मदाखलत अमला पहुंचा था। यहां पर कार्रवाई के दौरान महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया। ये वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ महिलाएं एक महिला से झूमाझटकी करती दिखाई दे रही हैं। साथ ही कुछ पुरूष भी दिखाई दे रहे हैं।
उधर महिला के स्वजनों का आरोप है कि महिला के साथ मारपीट करने वाले नगर निगम मदाखलत के कर्मचारी थे। मदाखलत अमले में शामिल महिला कर्मचारियों ने ही मारपीट की है, जिसके कारण महिला बेहोशी की हालत में पहुंच गई है। जब यह हंगामा हो रहा था तब वहां से गुजर रहे कांग्रेस नेता भी रूक गए। इसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा देवेंद्र शर्मा सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए हैं। महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को फोन लगाया गया है। वहीं निगम आयुक्त किशोर कान्याल से भी इस मामले में शिकायत की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









