सिंधिया ने महिलाओं से कहा अपने-अपने घर पर करो सफाई, अपने घर की मैं करुंगा

Mar 12 2022

ग्वालियर। शनिवार को वो हुआ, जो पहले कभी नहीं हुआ। सिंधिया राजघराने से पहली बार किसी महाराज ने सड़क पर झाड़ू लगाई। स्वच्छ रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने घर सिंध विहार कालोनी में पहुंचे तो स्वयं ही झाडू लगाना शुरु कर दिया। इसी दौरान आसपास कालोनी की महिलाएं आ गई और सिंधिया से झाडू लेकर सफाई करने का कहने लगे। लेकिन सिंधिया ने कहा कि वे अपने-अपने घर व आसपास सफाई करें। अपने घर के आसपास में सफाई करुंगा। सिंधिया ने अपने घर के पास करीब आधे घंटे तक सफाई की। इस दौरान उन्होंने घर के आसपास झाडू लगाकर धूल रहित कर दिया।
शनिवार को स्वच्छ रैली का आयोजन था। रैली को हरी झंडी दिखाकर सभी जिम्मेदारों को उनके उनके वार्डों में रवाना किया। इसके बाद वे अपने वार्ड में अपनी कालोनी में आए। उन्होंने अपने घर के पास झाडू लगाना शुरू कर दिया। तकरीबन आधा घंटे तक उन्होंने घर के आसपास झाडू लगाई। इसी दौरान मोहल्ले की महिलाएं आ गई और कहा कि महाराज आप झाडू नहीं लगाएं। हम सफाई कर देते हैं। ऐसे में सिंधिया ने कहा कि आपकी जिम्मेदारी अपने-अपने घर व आसपास की सफाई करें। मैं अपने घर व आसपास की सफाई करुंगा। हालांकि महिलाओं ने सिंधिया से झाडू लेने का प्रयास किया। लेकिन सिंधिया ने नहीं दी। इसके बाद सभी महिलाएं अपने अपने घर चली गई और सफाई शुरू कर दी।
आधा घंटे तक बहाया पसीना और धूल रहित कर दिया
केंद्रीय मंत्री ने अपने घर के पास सफाई की महज औपचारिकता नहीं की। बल्कि आधा घंटे तक वे लगातार आसपास झाडू लगाते रहे। उन्होंने झाूडू तब रखा जब आसपास का क्षेत्र धूल रहित हो गया। ऐसा पहली बार लोगों ने देखा है कि सिंधिया ने इस तरह के किसी कार्यक्रम में शिरकत की हो।