संत आशाराम बापू की रिहाई के लिए राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर व कमिश्नर को सौंपे ज्ञापन

Mar 11 2022

ग्वालियर। संत आशाराम बापू की ससम्मान रिहाई को लेकर देश भर में सौंपे जा रहे ज्ञापनों की श्रंखला में ग्वालियर में महिला उत्थान मंडल अध्यक्ष कल्पना शर्मा एवम गीता भार्गव के नेतृत्व में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के नाम सैकड़ों महिलाओं ने रैली निकालकर अन्याय के खिलाफ नारे बाजी करते हुए कलेक्टर व कमिश्नर को ज्ञापन सौंपे गए। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी। 
अक्रोशित महिलाओं द्वारा ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि विगत 9वर्षो से षड्यंत्र पूर्वक फंसा कर वयोवृद्ध संत को जेल में बंद कर रख कर अपराधियो को जमानत दी जा रही है। जब की बापू स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद भी आज तक एक दिन की पैरोल नही देना सरासर अन्याय है। साथ ही मानवाधिकारों का सरेआम उल्लंघन है। अत: ज्ञापन के माध्यम से देश भर की लाखों नारी शक्ति आपसे प्रार्थना करती है कि सनातन के सच्चे रच्छक, संत आशाराम बापू के साथ वर्षो से किए जा रहे अन्याय को समाप्त कर उन्हें सम्मान पूर्वक रिहा किया जावे। ज्ञापन सौंपने वालों में श्रीमती कल्पना शर्मा, गीता भार्गव, सलोनी रामानी, अंजू चंदेल, रेखा राठौर, विमला कुशवाह, शंकुतला चौहान, कौशल्या रायकवार, पुष्पा पाठक, लाली भदौरिया, शोभा राजावत, पुष्पा पाल, मथुरा प्रजापति, सपना पमनानी समेत भारी संख्या में शक्ति स्वरूपा बहनें शामिल रही।