सफल होने के लिए इनोवेशन और रिसर्च करते रहना जरूरी -रूचि चौहान

Mar 11 2022

ग्वालियर। गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन द्वारा आयोजित साप्ताहिक वेबिनार में अतिथि वक्ता के रूप में आईटीएम विश्वविद्यालय की कुलाधिपति रूचि सिंह चौहान उपस्थित रहीं। युवाओं से बात करते हुए वक्ता ने कहा आज के समय में पुराने तरीकों से सफलता मिलना मुश्किल है, छात्रों को लगातार इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देना होगा। आज यदि एक साधारण ग्रेजुएट डिग्री धारक युवा तथा एक व्यावसायिक डिग्री अथवा डिप्लोमा धारक युवा किसी एक पद हेतु आवेदन प्रस्तुत करता है, तो निश्चय ही व्यावसायिक ज्ञान प्राप्त व्यक्ति को ही प्राथमिकता दी जाएगी। वर्तमान समय में व्यवसाय का स्वरूप दिन-प्रतिदिन जटिल होता जा रहा है। वर्तमान में व्यवसाय के विभिन्न अंगों में सामंजस्य बनाए रखना स्वयं में एक जटिल कार्य है। इसके लिए बाजार और व्यावसायिक संगठन के सिद्धान्तों का गहन ज्ञान होना आवश्यक है। व्यवसाय से सम्बन्धित अनिवार्य तकनीकियों तथा विभिन्न पक्षों के सम्बन्ध में वैज्ञानिक ढंग से व्यवस्थित ज्ञान व्यावसायिक शिक्षा ही उपलब्ध कराती है। वेबिनार संचालन तान्या तोमर ने तथा आभार आकाश बरूआ ने व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रज्ञा श्रीवास्तव, सुमित शर्मा, आयुषी अग्रवाल, तान्या तोमर, सोम्या तोमर, सत्यम गर्ग, दिव्यांशी जैन, पवन बाथम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।