केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने थामा चाक, बनाए मिट्टी के बर्तन
Mar 10 2022
ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का गुरूवार को ग्वालियर में नया रूप दिखाई दिया। वे जब लक्ष्मीपुरम में तीस बिस्तर के अस्पताल का भूमिपूजन करने जा रहे थे कि तभी उनकी नजर एक कुम्हार पर पड़ गई, वो मिट्टी के बर्तन बना रहा था। ये देख सिंधिया ने गाड़ी रुकवाई और वह सीधे उस कुम्हार के पास पहुंच गए। सिंधिया को सामने देख वह कुम्हार भी हैरान रह गया, इसके बाद जब सिंधिया खुद चाक चलाने बैठ गए तो उसके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रह गया। सिंधिया ने न सिर्फ चाक थामा बल्कि बड़ी कुशलता से उन्होंने मिट्टी के बर्तन भी बनाकर दिखाए। जिसे देख लोग भी हैरान रह गए।
सिंधिया के साथ ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद थे। आज चाक चलाकर बर्तन बनाकर सिंधिया ने यह बताने का भी प्रयास किया कि वह जमीन से जुड़े नेता हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









