विशाखापट्टनम के दो तस्करों से 33 किलो 500 ग्राम गांजा पकड़ा

Mar 10 2022

ग्वालियर। पड़ाव थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर सुलभ काम्पलेक्स के पास दो तस्करों को 33 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा है। पकड़े गए गांजे की कीमत तीन लाख 35 हजार रुपए बताई जा रही है।
एडीशनल एसपी राजेश डंडोतिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बजरिया स्थित सुलभ काम्पलेक्स के पास दो संदिग्ध व्यक्ति बैग तथा सामान लिए खड़े हैं। पुलिस को देखकर दोनों तस्करों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें पकड़ा और बैग में तलाशी के दौरान गांजा मिला। पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम सोमेलामा मूर्ति उम्र 30 साल और शेट्टीरामाराव अन्ना उम्र 28 साल निवासी विशाखापट्टनम बताया।
तलाशी लेने पर एक के बैग में से गांजे के 6 पैकेट मिले तथा दूसरे के बैग में से 10 पैकेट गांजे के मिले। तौल करने पर गांजे का वजन लगभग 33 किलो 500 ग्राम पाया। आरोपियों से गांजा लाने तथा बेचने के सबंध में पूछताछ की जा रही है।