माधवराव सिंधिया की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे नेता
Mar 10 2022
ग्वालियर। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के 77 वें जन्मदिन पर अम्मा महाराज की छत्री स्थित समाधि पर गुरुवार को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सुबह माधवराव सिंघिया की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। डा देवेंद्र शर्मा ने कहा कि माधवराव सिंधिया मूल्यों पर आधारित राजनीति की। और गांधीवादी विचारधार के पोषक रहे। कांग्रेस की नीति और रीति के अनुसार जनकल्याण ही माधवराव सिंधिया का ध्येय था। सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ दृढ़ता से खड़े रहे।
कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने बताया कि माधवराव सिंधिया की 77वीं जयंती के अवसर पर अम्मा महाराज की छत्री, कटोराताल रोड पर भजन संध्या के आयोजन हेतु मुंबई के जाने माने भजन गायक माधव भागवत एवं उनकी पत्नी सुचित्रा भागवत गुरुवार सुबह राजधानी एक्सप्रेस से ग्वालियर आ गए है। उन्होंने शाम को अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम स्थल पर प्रशासन सर्तक रहा। जगह जगह सुरक्षा की व्यवस्था की गई।
कोविड महामारी के चलते कोविड गाइड लाइन का विशेष ध्यान रखा गया, तथा जगह जगह निशुल्क मास्क भी वितरित किये गए। जेएच हॉस्पीटल में मरीजों और उनके अटेण्डरों के लिए सुरेश पहलवान द्वारा नि:शुल्क भोजन वितरत किया गया। सिटी सेन्टर स्थित जीडीए पार्क में स्थापित महाराज माधवराव सिंधिया की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। तथा एयरपोर्ट रोड महाराजपुरा स्थित श्रमोदया स्कूल में स्थापित प्रतिमा पर पूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









