ज्योतिरादित्य ने पिता को किया नमन

Mar 10 2022

ग्वालियर। तीन दिवसीय दौरे पर आए केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यहां से सिंधिया पिता स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे और उन्हे नमन किया। इससे पहले उन्होंने यूपी चुनावों में आए रुझान पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जनता ने भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक विजय दी है। देश में डबल इंजन की सरकार जनता की प्रगति के लिए जनता के विश्वास के साथ खड़ी है। इस चुनाव के वातावरण में यूक्रेन में फंसे बच्चों को सुरक्षित कॉरिडोर के जरिए वापस लाए हैं। यह भारत सरकार की एक अच्छी पहल थी, जिसकी हर जगह सराहना हो रही है। सिंधिया ने कहा कि माधवराव सिंधिया की जयंती पर ग्वालियर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ता ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद केन्द्रीय मंत्री नदी गेट स्थित माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान उनके साथ मौजूद भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी माधव राव सिंधिया को पुष्पांजलि अर्पित की।