सूर्य मंदिर पर जाकर महिला दिवस मनाया

Mar 09 2022

ग्वालियर। संजीवनी समाज सेवा संस्था की सभी बहनों ने सूर्य मंदिर पर जाकर महिला दिवस मनाया, इसमें सभी सदस्यों ने मिलकर हाउजी एवं सरप्राइस गेम खेलें। तथा महिला दिवस पर सभी ने अपने विचार बताऐ। महिलाओं ने अपना दिनचर्या कार्य करते हुए हर क्षेत्र शिक्षा, खेल, समाज सेवा, लेखन, व्यवसाय, सफलता प्राप्त की है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए। अच्छे समाज निर्माण में महिलाऐ माँ, बेटी, बहन, पत्नी, दोस्त, के रूप मे समाज में एक स्वच्छ और स्वस्थ पारिवारिक  वातावरण निर्मित करती है। इसलिए महिला शक्ति को सदैव जागरूक रहना चाहिए और महिलाओ का सम्मान कर प्रेरणा, एवं उत्साहवर्धन  करते रहना चाहिए। कार्यक्रम में नीलम जैन, अंजू जैन, चित्रा  जैन, रितु सलूजा, कमलेश अरोरा, नीलम चौहान, रश्मि भसीन, मेघा अग्रवाल, ज्योति जैन, ममता गुप्ता, सुषमा बाकलीवाल,  मेनका, पारुल जैन, शशी जैन, सुनीता सिसोदिया, अनुराधा सिसोदिया  आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने आपस मे महिला दिवस की बधाई दी।