मेला ग्राउंड पर मजदूर सेवार्थ पाठशाला का हुआ शुभारंभ
Mar 09 2022
ग्वालियर। मजदूर सेवार्थ पाठशाला की नई शाखा मेला ग्राउंड ग्वालियर शुभारंभ किया गया इस पाठशाला में मेला ग्राउंड में झुग्गी झोपड़ी बनाकर रहने वाले मजदूर भाइयों के बच्चों को विद्यादान एवं स्वावलंबन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पाठशाला का शुभारंभ ओम प्रकाश अग्रवाल भूत पूर्व कुलपति जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा किया गया श्री अग्रवाल द्वारा बच्चों को कॉपी किताब स्टेशनरी एवं टॉफी का वितरण किया गया इस अवसर पर पाठशाला के संस्थापक एवं संचालक बृजेश शुला स्वयंसेवक प्रेरणा शर्मा श्रीमती संध्या शर्मा अभिषेक मुद्गल एवं ब'चों के माता-पिता उपस्थित थे।
इन बच्चों को बेसिक शिक्षा देकर जिन बच्चों का नाम शासकीय विद्यालय में नहीं लिखा होगा उन बच्चों का नाम शीघ्र ही शासकीय विद्यालय में भी लिखा दिया जाएगा। इन बच्चों का पढऩा बहुत ही जरूरी है क्योंकि शिक्षा का अधिकार प्रत्येक बच्चे का है चाहे वह बच्चा गरीब का हो या अमीर का समाज के शिक्षक साथियों एवं बुद्धिजीवी से अनुरोध है कि इन बच्चों को शिक्षा देने और स्वावलंबन के तहत आत्मनिर्भर बनाने की हमारी इस मुहिम में हमें सहयोग प्रदान करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









