होटल में ठहरने वालों की जानकारी हर दिन शाम को थाने भेजो, नहीं तो कार्रवाई के लिए रहें तैयार
Mar 09 2022
ग्वालियर। हाल ही में होटल में बिना आईडी और सूचना के ठहरने और घटना को अंजाम देने और शादी समारोह में से गहने व कीमत सामान चोरी करने की घटनाओं के बाद पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई है। पुलिस ने शहर के सभी होटल संचालकों की बैठक ली है। कन्ट्रोल रूम में यह बैठक ली गई थी। बैठक में एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया ने साफ शब्दों में होटल संचालकों को कह दिया है कि होटल में रुकने वाले प्रत्येक ग्राहक की जानकारी प्रतिदिन संबंधित थाने को ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए। ऐसा न करने पर और कोई घटना हो जाने पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। एएसपी द्वारा समझाइश दी गई कि होटल में आने वाले प्रत्येक ग्राहक से आईडी प्राप्त करेंगे यदि ग्राहक द्वारा लोकल आईडी दी जाती है तो उसे वेरीफाई करेंगे। साथ ही होटल के रिकॉर्ड में पूर्व से उपलब्ध आईडी का उपयोग भी नहीं करेंगे। प्रत्येक होटल के महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगावाएंगे। जिन होटलों में कैमरे लगे हुए हैं परन्तु किसी कारण से खराब हैं तो उन्हे शीघ्र सही करवाया जाएं। होटल में रूकने वाले प्रत्येक ग्राहक की जानकारी प्रतिदिन संबंधित थाने को ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए। होटल में कार्यरत समस्त स्टॉफ का पुलिस वैरीफिकेशन अनिवार्य रूप से कराया जाए।
अभी हाल ही में शहर में शादी समारोह के दौरान संबंधित व्यक्ति की व्यस्तता का लाभ उठाकर कीमती सामान का बैग ले जाने की घटनाएं घटित हुई हैं इसके संबंध में होटल संचालकों की बैठक के दौरान यह सुझाव प्राप्त हुआ कि यदि स्टेज के नजदीक यदि एक गोदरेज की अलमारी रखवा दी जाए और उसकी चाबी संबंधित आयोजनकर्ता के पास रहे जिससे वह अपना कीमती सामान उस अलमारी में रखे ताकि इस प्रकार की होने वाली घटनाओं से बचा जा सकें। इस सुझाव को मानते हुए सभी होटल संचालकों से अनुरोध किया गया है कि वह इस तरह की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









