बालिकाओ के शिक्षा विकास को जागरूक करने हेतु जन चेतना वोल्कथन का आयोजन सम्पन्न

Mar 09 2022

ग्वालियर। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफिस इंडिया की ग्वालियर शाखा द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर एक इम्पैक्ट वोकाथान का आयोजन किया हैं, इस रैली के माध्यम से ग्वालियर शहर को बालिकाओं की सुरक्षा एबं शिक्षा के विकास को किस तरह जागरूक किया जाये तथा बालिकाओं के स्कूल चले अभियान के तयत हर लड़की को स्कूल पडऩे भेजा जाए ये सन्देश दिया। वोल्काथन में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफिस इंडिया ग्वालियर के समस्त पैरामेडिकल के छात्र  इसके साथ ही शहर की कई अन्य संस्थायं भी शामिल हुईं। लायंस क्लव ग्वालियर इंद्रप्रस्थ, बेटी हैं तो कल हैं सामाजिक संस्था, महारानी लक्ष्मी बाई गल्र्स स्कूल की छात्राएं, ग्रीनवुड स्कूल, गूँज 90.8 एफएम आपकी अपनी आवाज।
वोकाथन में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह उपस्थित थी।  उन्होंने  रैली को हरी झंडी दिखाकर रबाना किया, साथ ही उन्होने उपस्थित सभी प्राथीभगियो को सम्बोधित करते हुए कहा स्कूल चले अभियान के तहत हर बालिका को स्कूल भेजेंगे। तथा बालिका सुरक्षा पर विशेष अभियान भी चलयेंगे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में अतिरिक्त पुलिस आधीक्षक राजेश डंडोठिया, डॉ वंदना भूपेंद्र प्रेमी,  श्रीमती किरण भदौरिया, श्रीमती कृति सिंह, ओमवाती शर्मा, डॉ केके दीक्षित, आरती परमार, भूपेंद्र सिंह तोमर, श्रीमती नीलम दीक्षित, अंकित प्रजापति, दीपमाला दिवाकर, काजल, मंजू सीमा उपस्थित रहीं।
श्रीमती नीलम दीक्षित द्वारा सभी को कार्यक्रम के उद्देश्यों पर जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अच्छेद्र सिंह कुशवाह द्वारा किया। रैली की अध्यक्षता डॉ सीमा शर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन हुईं।

 

फोटो कैप्शन साथ में है---2
ग्वालियर। अंतररास्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पूरे विश्व मे महिला सशक्तिकरण के लिए कई आयोजन किये गए। इसी क्रम में ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा महाराज बाड़ा स्थित ऐतिहासिक इमारतों को गुलाबी कलर की रोशनी से रोशन किया गया।