एसआई के झुलसने के मामले में बंद छात्र नेताओं की रिहाई के लिए कांग्रेसी बैठे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर
Mar 08 2022
ग्वालियर। पुतला दहन के दौरान झुलसे एसआइ दीपक गौतम के हत्या के प्रयास के मामले में जेल बंद छात्र नेताओं की रिहाइ के लिए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा देवेंद्र शर्मा व प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री सुनील शर्मा मंगलवार की सुबह फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा के सामने अनिश्चकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। दोनों नेताओं का कहना है कि अब छात्र नेताओं की रिहाइ का जिला प्रशासन द्वारा कोई रास्ता निकालने के बाद ही भूख हड़ताल से उठेंगें। गांधीवादी आंदोलन का यह अंतिम हथियार है। दूसरी तरफ इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस में आंतरिक कलह शुरू हो गया है। छात्र नेताओं की रिहाइ के लिए पार्टी के दिशा-निर्देशों के विपरीत ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से मिलने पर एनएसयूआइ के तीन पूर्व जिलाध्यक्षों को कारण बताओं नोटिस दिया है। नोटिस को लेकर कांग्रेस मतभेद उत्पन्न हो गए हैं।
यह है मामला
हजीरा मंडी तोड़े जाने के विरोध कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में शहर जिला कांग्रेस ने फूलबाग पर धरना दिया था। धरने के दौरान पुतला दहन के दौरान एसआइ दीपक गौतम झुलस गए थे। पड़ाव थाना पुलिस ने छात्र नेताओं के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तीन छात्र नेताओं को पकड़कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कांग्रेस ने छात्र नेताओं की रिहाइ के लिए आंदोलन कर रही है।
शहर जिला कांग्रेस छात्र नेताओं की रिहाइ के लिए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने के साथ दो बार धरना दे चुकी है। और न्याय यात्रा भी निकाल चुकी है।
इन नेताओं के खिलाफ दर्ज हैं मामले हैं
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शिवराज यादव, आकाश तोमर, अनीस खान, घनश्याम गुडशेले एवं अभिमन्यू पुरोहित पर प्रकरण दर्ज किया गया है। अभिमन्यू पुरोहित को छोड़कर पुलिस चार आरोपित को हत्या ते प्रयास के मामले में जेल भेज चुकी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









