स्वयं को गोली मारने वाले सफाई कर्मचारी की मौत], पुलिस उसके दोस्त संतोष कालिया को तलाश रही

Mar 08 2022

ग्वालियर। पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित लोको रेलवे कालोनी में गत देर रात को सुधीर मोरे ने आत्महत्या करने के लिए घर के बाहर कनपटी पर कट्टा रखकर स्वयं को गोली मार ली थी। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाकर जांच शुरू कर दी है। घर में युवक की मौत के बाद कोहराम मच गया है। टीआई विवेक अष्ठाना के अनुसार मृतक युवक स्मैक के नशे का आदी था। घायल युवक को कल इलाज के लिए जेएएच में दाखिल कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गर्म कायम कर सुधीर के परिजनों से पूछताछ कर शुरू कर दी है। 
बता दें कि पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित लोको पर स्थित रेलवे कालोनी में गत देर रात को सुधीर मोरे ने आत्महत्या करने के इरादे से घर के बाहर मैदान में खड़े होकर कनपटी पर कट्टा रखकर स्वयं को गोली मार ली। युवक स्मैक के नशे का आदी है। घायल युवक को इलाज के लिए जेएएच में दाखिल कराया गया था।  सुधीर पत्नी के साथ बिरला हास्पिटल में सफाई कर्मचारी है, व उनके तीन बच्चे हैं। और पिता प्रकाश मोरे रेलवे में सफाई कर्मचारी है। 
रेलवे कालोनी लोको निवासी सुधीर मोरे पिछले दो साल से स्मैक के नशे का आदी है। नशे की लत के कारण वह काम करने के लिए नहीं जाता है। गत रात को वह घर पर ही था। उससे मिलने के लिए दोस्त संतोष कालिया आया। संतोष भी स्मैक का नशा करता है। उसके बुलाने पर सुधीर मैदान में चला गया। कुछ देर बाद घरवालों ने गोली चलने की आवाज सुनी। घरवाले दौड़कर बाहर निकले। मैदान में खून में लथपथ हालत में सुधीर पड़ा था। घरवाले उसे उठाकर इलाज के लिए जेएएच ले गए।
घायल युवक के पिता प्रकाश मोरे ने बताया कि मैदान में अंधेरा था। किसी ने सुधीर को खुद को गोली मारते हुए किसी ने देखा तो नहीं हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि उसने मैदान में खड़े होकर कट्टा कनपटी रखकर गोली मारी है। पिता ने स्वीकार किया कि सुधीर पिछले दो साल से स्मैक के नशे का आदी है। घर में किसी प्रकार के कलह से इंकार किया है। आशंका जताई है कि नशे के जुनून ने ही आत्महत्या का प्रयास किया है। युवक के पास कट्टा कहां से आया। इस संबंध में घरवाले अनभिज्ञता जता रहे हैं। पड़ाव थाना प्रभारी विवेक अष्ठाना ने बताया कि घटना की वास्तविकता का पता लगाने के लिए संतोष कालिया की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मौके से कट्टा व गोली जब्त कर ली है।