श्रुति ने महिला दिवस पर किया रक्तदान
Mar 08 2022
ग्वालियर। एक तरफ महिलाएं जहां एनीमिया से ग्रस्त होती हैं। वहीं जिले में कुछ ऐसे महिला और बेटियां भी हैं, जो नियमित रक्तदान करने के लिए आगे रहती है श्रुति शर्मा ने महिला दिवस के अवसर पर दूसरी बार रक्तदान किया है। श्रुति शर्मा केआरजी कॉलेज की छात्र है और एनसीसी कैडेट है श्रुति ने बताया उनको रक्तदान के लिए दोस्त ने रक्तदान के लिये प्रेरित किया था। जिसने उनको प्रेरित किया वह यूथ पावर केअर रक्तदान सेवा समिति से जुड़े है। श्रुति शर्मा ने पहला रक्तदान 14 जून 2021 को किया था, और जब से संकल्प लिया है प्रत्येक चार माह के बाद वे स्वेच्छा से किसी भी जरूरतमंद मरीज के लिए ब्लड बैंक जाकर रक्तदान करतीं रहेगी। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से महिलाओं एवं बेटियों को घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग होने की जरूरत है, जहाँ पुरुष रक्तदान करने से अभी भी पीछे हट जाते है। लेकिन नारी शक्ति हमेशा रक्तदान के लिए आगे आ रही हैं और बताया यूथ पावर केअर रक्तदान सेवा समिति से जुड़ गई है ओर स्वयंसेवक के रूप में सहयोग करेगी और ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को रक्तदान के लिए प्रेरित करती रहेगी। संस्था ने श्रुति के इस कार्य की सराहना की ओर श्रुति को सम्मानित किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









