नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Mar 08 2022

ग्वालियर। नवविवाहिता हेमलता पत्नी सुरेंद्र कुशवाह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला को फांसी पर लटका देखकर फांसी का फंदा काटकर इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने महिला के शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस पहुंचा दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर नवविवाहिता के आत्महत्या का कारण पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।