महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला स्वच्छता संरक्षकों का किया सम्मान

Mar 07 2022

ग्वालियर। सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्व एमआईसी सदस्य-स्वच्छता प्रभारी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती ख़ुशबू गुप्ता के द्वारा लक्कडख़ाना स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर समाज और परिवार के बीच अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाली महिला स्वच्छता संरक्षक बहनों का सम्मान किया गया।
स्वच्छता मित्र बहनो को सम्बोधित करते हुए श्रीमती ख़ुशबू गुप्ता ने कहा सरकार की प्रतिबद्धता है कि महिलाओं को सशक्त बनाना एवं समानता का अधिकार दिलाना बहुत अहम हैं लेकिन उन महिलाओं के प्रति यह संकल्प और भी ज्यादा दृढ़ हो जाता है जो कि समाज में दोहरी भूमिका में अपना योगदान दे रही हैं। स्वच्छता मित्र के रुप में कार्य करने वाली महिलाएं अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ हमारे शहर की स्वच्छता की महत्वपूर्ण कड़ी हैं जो प्रतिदिन हमें स्वच्छता की अनुभूति प्रदान करती हैं। मुझे स्वयं गौरव की अनुभूति हो रही है कि समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वाली महिला स्वच्छता संरक्षकों को सम्मानित करने का अवसर मुझे प्राप्त हुआ। 
इस अवसर पर अनूप शुक्ला, अजय ठाकुर, रामचंद्र धौलपुरिया, कमल चतुर्वेदी, अशोक माहौर, मनोज खरे, राजेंद्र भाई, धर्मेंद्र मोरे, हरिप्रसाद सहित अन्य वरिष्ठजन उपस्थित थे।