मोहना हाइवे पर टै्रक्टर पलटा दो की मौत, तीन घायल
Mar 07 2022
ग्वालियर। भूसा भरने जा रहे ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए पलट दिया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घटना मोहना थाना क्षेत्र के मोहना वायपास पर सोमवार की सुबह की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया है। जहां पर उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
पनिहार स्थित खेरिया शीतला माता मंदिर के पास रहने वाला किशन सोमवार की सुबह सुभाष पुरा से भूसा भरने के लिए जा रहा था। उसके साथ सन्नी, तिलक सिंह, इंदर और अजय भी ट्रैक्टर पर सवार थे। किशन और सन्नी ट्रैक्टर पर बैठे थे। अभी वह मोहना वायपास के पास पहुंचे थे कि तभी गति तेज होने के कारण चालक का नियंत्रण ट्रैक्टर पर नहीं रहा और ट्रैक्टर पलट गया। हादसे मेें ट्रैक्टर पर बैठे किशन और सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रॉली में बैठे तिलक सिंह, इंदर और अजय घायल हो गए। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए रवाना कर मृतकों के शव पीएम हाउस पहुंचाए। पुलिस ने घायलों की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









