यूडीआईडी कार्ड की पेंडेनसी शीघ्र निपटाने चार कपयूटर ऑपरेटर नियुक्त

Mar 07 2022

ग्वालियर। विगत चार माह से विकलांग जनो के यूडीआईडी कार्ड कम्पयूटर ऑपरेटर के अभाव मे नही बनने से ग्वालियर जिले के विकलांग भाई बहिनो को शासन की विभिन्न योजनाओं से वंचित होना पड़ रहा था। ओर सिविल सर्जन कार्यलय मे यूडीआईडी कार्ड की पेंडेनसी बढती ही जा रही थी, जिसे लेकर अनूप जोहरी एवं जीतू यादव इस मुद्दे को समय-समय पर उठाते रहे हैं। इतना ही नहीं जौहरी ने विकलांग जनो की इस परेशानी को गंभीरता से लेते हुए, विगत रोज प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि मण्डल के साथ मुरार स्थित सिविल सर्जन कार्यलय पहुंच कर सिविल सर्जन आरके शर्मा से मुलाकात कर चिन्ता यक्त करते हुऐ यूडीआईडी कार्ड की पेंडेनसी शीघ्र से शीघ्र निपटाये जाने के लिये तीन से चार कम्प्यूटर ऑपरेटर मानदेय पर रखने का सुझाव जौहरी ऐवं जीतू यादव ने सिविल सर्जन को दीया था।
सिविल सर्जन द्वारा यूडीआईडी कार्डो की पेंडेंसी शीघ्र खत्म करने के लिये चार कम्पयूटर ऑपरेटर पर रखे गये है। जिन्होने यूडीआईडी कार्ड बनाना चालू कर दीये है। जिसे लेकर विकलांगो के लिए एक बडी राहत की खबर है सिविल सर्जन के अनुसार दस से पन्द्रह दिन में पूरी पेंडेनसी खत्म कर दी जायगी।