अटूट प्रेम त्याग भाईचारा एवं संस्कारवान बनने का पाठ सिखाती है आदर्श रामलीला
Mar 06 2022
ग्वालियर। रुद्राक्ष शिव मंदिर में आदर्श रामलीला समिति झंग बिरादरी की रविवार को प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। प्रेस वार्ता में समिति के अध्यक्ष हरिओम नागपाल ने बताया कि प्राचीन काल से चली आ रही, श्रीआदर्श रामलीला के मंचन का उद्देश्य सभी में आपस में प्रेम प्यार मित्रता एवं भगवान के प्रति आस्था और गुरु के प्रतिश्रद्धा और बड़ों की आज्ञा का पालन करना एवं उनको सम्मान देना और सामाजिक कार्यों में सहयोग करना बताया।
पंजाबी सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अरोड़ा ने इस रामलीला मंचन का उद्देश्य प्राचीन काल से चली आ रही इस परंपरा का पीढ़ी दर पीढ़ी अपना दायित्व निभाना जैसा कि कुछ लोग पहले हनुमान नगर व आदर्श कॉलोनी के निवासी थे। जिनके पूर्वज इस रामलीला में मंचन करते थे जो अब कहीं बाहर देश व विदेश में जाकर रहने लगे हैं वह लोग अभी भी अपनी पात्रता निभाने रामलीला में शामिल होनेे के लिए आते हैं।
मौहला हनुमान नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रमोद पाहवा ने जझंग समाज की रामलीला के इस अनूठे पर्व को रामलीला स्थल की आस्था का जिक्र करते हुए बताया जिनके काम नहीं बनते वे रामलीला स्थल पर आकर अगर मन्नत मांगता है तो वह अवश्य अपनी झोली भर भर जाता है। चाहे वह मन्नत स्वास्थ्य के प्रति हो या व्यापार हो, श्रीराम की कृपा से अवश्य पूरी होती है।
प्रेस वार्ता उमेश अरोरा बताया कि श्रीआदर्श रामलीला को झंग समाज के पूर्वजों द्वारा दिया गया एक वरदान बताया, होली के समय पर सभी लोग व्यापार से फ्री रहते थे, अपने-अपने ढंग से त्यौहार मनाते थे तभी हमारे पूर्वजों ने यह सोच कर क्यों ना हम अच्छे संस्कारों व सामाजिक नाटक का मंचन किया करें। जिससे युवाओं में समाज की सेवा एवं अच्छे संस्कारों के विचार पैदा हो और वह नाटक करते करते यह रामलीला मंचन में बदल गया जो आज हमारी आस्था का केंद बना हुआ है।
प्रेस वार्ता में दुष्यंत साहनी, कश्मीरी लाल बत्रा, रवि बत्रा, देवेंद्र अरोरा, भरत कथूरिया, प्रवीण नागपाल, विजय चचड़ा, जगन्नाथ अरोड़ा, बंटी सपरा, नरेश तलूजा, सुभाष अरोरा, अशोक अरोरा, सतीश पाहवा, लाजपत नागपाल, कालू तलूजा, राजू क्वात्रा, यशपाल अरोरा, मिजोश गुलाटी, कालू धरनी, कालू अरोरा एवं मीडिया प्रभारी राजू पंडित उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









