सराफा व्यापारी के साथ लूट करने वाले अंतिम बदमाश को माल समेत किया गिरफ्तार

Mar 06 2022

ग्वालियर। सराफा व्यापारी शैलेन्द्र गोयल निवासी द्वारिकापुरी के साथ लूट करने वाली गैंग के अंतिम बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया है। उक्त सनसनीखेज लूट की घटना में अंतिम फरार आरोपी को पकडऩे मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गये।
सूचना प्राप्त हुई कि लूट का फरार आरोपी शैलू गुर्जर को अपने गांव हेरोड़ा थाना बड़ोनी जिला दतिया में छिपे होने की सूचना मिली है। उक्त सूचना पर से क्राईम ब्रांच एवं थाना पड़ाव की संयुक्त टीम ने दबिस देकर धरदबोचा। पकड़े गए लुटेरे के पास से पुलिस टीम ने सोने की एक करधोनी, एक चूड़ी तथा दो अंगूठी समेत 10 लाख रूपये का माल बरामद किया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का कट्टा-एक जिंदा भी पकड़ा गया। 
बता दें कि एक जनवरी को रात के समय अपनी दुकान से वापस घर लौटते समय रात्रि करीब वाजा कानून दरगाह के पास दो पहिया वाहन पर सवार अज्ञात बदमाशों ने व्यापारी से मारपीट कर कट्टे से हवाई फायर करते हुए उनके पास से 25 लाख रूपये का माल लूट लिया था। पुलिस ने 3 फरवरी को लूट गैंग के दो सदस्यों को जलालपुरा से 4 फरवरी को दो अन्य साथियों को ग्राम लहर थाना दिमनी क्षेत्र से धर-दबोचा था। उक्त बदमाशों के पास से पुलिस ने कुल 70 ग्राम सोने के जेवरात व घटना में प्रयुक्त बुलट मोटर सायकिल को जप्त किया था। पुलिस आज सोमवार को बदमाश को कोर्ट में पेश करेगी।