सरकारी शिक्षक बनने परीक्षार्थी दे रहे पात्रता परीक्षा
Mar 05 2022
ग्वालियर। प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा शनिवार से शुरू हो रही है। यह परीक्षा दो पालियों में होगी और पहला पर्चा सुबह 9 बजे से शुरू हो गया। दूसरा पर्चा दोपहर 2 बजे से हुआ। हालांकि परीक्षा में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को परीक्षा समय से एक घंटे पहले ही बुलाया गया था। जिससे कोविड नियमों के तहत उनकी जांच की जा सके और उन्हें उनकी निर्धारित सीट पर भेजा जा सके।
प्रदेश के 16 शहरों में यह परीक्षा होगी। खास बात यह है कि 10 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होंगे। अभी यह तय नहीं है कि परीक्षा कितने पदों के लिए हो रही है। परीक्षा के दौरान एक उम्मीदवार को दो कुर्सी छोड़कर बैठाया गया है। पेपर ढाई घंटे का रहेगा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, नीमच, रतलाम, मंदसौर, सागर, सतना, खंडवा, गुना, दमोह, सीधी, छिंदवाड़ा और बालाघाट में होगी। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन होगा।
सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा सेंटर्स पर सुबह 8 बजे से ही बुलाया गया था। परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश देने से पहले उनकी थर्मल स्केनिंग की गई और सुनिश्चित किया गया कि वे मास्क लगाए हुए हैं या नहीं। इसके बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों में दो छात्रों के बीच में छह फीट की दूरी रखी गई जिससे सुरिक्षत शारीरिक दूरी का पालन हो सके। इसी तरह दूसरी पारी में पर्चा भी दो बजे से शुरू होना था। इसलिए दोपहर की पाली में भी छात्रों को एक घंटे पहले केंद्र पर बुलाया गया है।
शिक्षक साथ अन्य पदों के लिए भी परीक्षा: टेट की परीक्षा में शिक्षक के साथ साथ अन्य पदों के लिए भी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी रखी गई। जिससे कोई अप्रिय स्थति न पैदा हो सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









