अचलेश्वर मंदिर की खुली दान पेटियां, नगदी के साथ मनोकामना पत्र और ब्लैंक चेक मिले
Mar 05 2022
ग्वालियर। अचलेश्वर मंदिर में एक मार्च को शिवरात्रि पर्व पर भतों ने दर्शन करने के बाद मुफ्तहस्त से दान किया था। शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में करीब 35 लोगों ने मंदिर के बड़े हॉल में दान पात्र का ताला खोलकर दान को इकठ्ठा किया और गिनती शुरू की। प्रशासन की देखरेख में दान पेटियों के नोटों की गिनती की जा रही है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दान पेटी में से कटे-फटे नोट भी मिले हैं। इस दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच तहसीलदार, आरआई, पटवारी और बाबुओं ने दान पेटियों से निकले नोटों की गिनती शुरू कर दी है। पहले दान पेटियों से निकले नोटों की गड्डियां बनाकर गणना की जा रही है। जल्द ही पता चल जाएगा कि दान पेटियों से कितनी राशि निकली है।
खास बात यह है कि जैसे ही दान पेटी को खोला गया तो नोट, चिल्लर के साथ बड़ी संख्या में बाबा को अर्पित की गई अर्जिया और ब्लैंकचेक भी पाए गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









