फरार गुल्लो बाई के घर से सट्टे के पांच लाख से अधिक नगदी व पिस्टल, कट्टा बरादम

Mar 05 2022

ग्वालियर। सट्टे वाली गली के रूप में कुख्यात माणिक की गोठ में पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार गुल्लो बाई के घर पर कंपू थाना पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को लाइन में लगकर लोग सट्टे की पर्ची लगाते मिले। पुलिस गुल्लो की बेटी व बेटे सहित पांच लोगों को सट्टा लेते हुए पकड़ा है। पुलिस ने सट्टे की पर्ची के साथ पांच लाख 60 हजार 430 रुपये बरामद किए है। पुलिस को एक पिस्टल व कट्टा भी मिला है। पुलिस ने 50 से अधिक जवानों के साथ गुल्लो की घर दबिश दी थी।
एसएसपी अमित सांघी को सूचना मिली थी कि लगभग तीन साल से पुलिस पार्टी पर हमला करने के मामले में फरार चल रही गुल्लो बाई के घर में फिर से सट्टे का कारोबार शुरू हो गया है। पुलिस को पता चला था कि फरार गुल्लो घर में मौजूद हैं। एसएसपी ने एएसपी सतेंद्र सिंह तोमर व सीएसपी रवि भदौरिया को पूरी तैयारी के साथ गुल्लो बाई के घर दबिश देने के लिए निर्देशित किया था। 
कंपू थाना प्रभारी रामनरेश यादव पुलिस बल के साथ संकरी गलियों में स्थित घर को घेरा। पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ दबिस दी थी। क्योंकि सटोरिये के घर को उनके लोग चारों तरफ से घेरे रहते हैं। पुलिस के संकरी गलियों में घुसते ही इसकी खबर सट्टा किंग गुल्लो के घरवालों तक पहुंचा देते हैं। पुलिस ने इन लोगों को सतर्क होने का मौका नहीं दिया। पुलिस के घर में घुसते ही भगदड़ मच गई। सट्टे लगाने के लिए खड़े लोगों ने दौड़ लगा दी। पुलिस ने गुल्लो के परिवार के लोगों को पुलिस पर हमला करने का मौका नहीं दिया। लगभग तीन साल पहले दबिश देने पर मोहल्ले के लोगों के अलावा आरोपी महिला के परिवार के लोगों ने पथराव किया था। हमले एक एसआइ गंंभीर रूप से घायल हुआ था।
पिस्टर व कट्टे के साथ दो युवकों को पकड़ा
पुलिस ने 32 बोर की पिस्टल के साथ विक्कू उर्फ विक्रम बाथम व सुरेश बाथम को 315 बोर का कट्टे के साथ पकड़ा। पुलिस ने सट्टे की पर्ची लिखते हुए गीता बाई बाथम, नेहा व विशाल को पकड़ लिया। पुलिस को गुल्लो घर में नहीं मिली। पुलिस ने मौके से साढ़े पांच लाख रुपये से अधिक की राशि बरामद की है। निरीक्षक रामनरेश यादव ने दो बताया दो प्रकरण दर्ज किए हैं। पहले सट्टे का दूसरा प्रकरण अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज किया है।