निगम के क्षेत्रीय ऑफिस में हंगामा, कम्प्यूटर तोड़ कर डायल100 बुलाने की धमकी दी,आरोपी पुलिस की हिरासत में
Mar 04 2022
ग्वालियर। राशन पर्ची को लेकर एक युवक ने नगर निगम के क्षेत्रीय दफ्तर में हंगामा खड़ा कर दिया। युवक को तत्काल राशन पर्ची चाहिए थी। वो कुछ सुनने को भी तैयार नहीं था। इस पर उसने दफ्तर में महिला कर्मचारी से अभद्रता करते हुए कम्प्यूटर भी तोड़ दिया। इतना ही नहीं खुद डायल100 बुलाकर पुलिस से पकड़वाने की धमकी भी दी। यह हंगामा शुक्रवार दोपहर उपनगर मुरार के क्षेत्रीय कार्यालय नंबर-9 में हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे युवक को थाना ले आई। आरोपी के खिलाफ महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
मुरार स्थित अग्रसेन चौराहा के पास बने नगर निगम के क्षेत्रीय कार्यालय 9 पर सीपी कॉलोनी में रहने वाला निखिल जैन अपनी राशन की पर्ची बनवाने के लिए जानकारी लेने पहुंचा था। जहां कार्यालय पर कम्प्यूटर ऑपरेटर तरुणा बाथम बैठी हुई थी। महिला कर्मचारी से निखिल ने राशन की पर्ची को लेकर पूछताछ की तो महिला ने बताया कि उसकी राशन की पर्ची भोपाल से जनरेट होकर आएगी और उसमें एक महीने का समय लगेगा। इस बात को सुनने के बाद युवक भड़क गया और उसने महिला से अभद्रता करते हुए कार्यालय के अंदर तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। जिसे देख वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उस युवक को पकड़ लिया। सिरफिरा युवक अब भी काबू नहीं आ रहा था और महिला कर्मचारी से अभद्रता करता रहा। साथ ही खुद ही डायल 100 बुलाकर पुलिस में शिकायत करने की धमकी देता रहा। आरोपी को पकड़ कर थाने लेकर पहुंचे हैं यहां उसके खिलाफ महिला कर्मचारी ने थाने में शिकायत की। वहीं पुलिस ने महिला कर्मचारी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, गाली गलौज और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
महिला कर्मचारी तरुणा ने बताया कि निखिल जैन नाम का युवक क्षेत्रीय कार्यालय 9 पर अपनी राशन की पर्ची जानकारी लेने के लिए पहुंचा था। वह चार दिन में राशन पर्ची बनकर आने का दावा कर रहा था, जबकि यहां से कलेक्ट्रेट कार्यालय फिर भोपाल नाम जाता है और उसके बाद राशन पर्ची बनकर आती है। इसमें समय लगता है। जब उसे यह बताया तो वह भड़क गया। उसने हंगामा शुरू कर दिया। ऐसे तो कोई भी आकर हम पर हमला कर देगा।
इस मामले में मुरार थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर कमल किशोर पाराशर ने बताया कि नगर निगम की क्षेत्रीय दफ्तर नंबर-9 पर एक युवक के द्वारा हंगामा मचाया गया है उसके द्वारा तोडफ़ोड़ और महिला कर्मचारी से अभद्रता की है जिसकी शिकायत कर्मचारी ने की है। मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









