सुगम यातायात के लिए सड़कों पर की जा रही है पेंच रिपेयरिंग
Mar 04 2022
ग्वालियर ।शहर की सडकों पर सुगम यातायात के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा अभियान चलाकर पेंच रिपेयरिंग का कार्य कराया जा रहा है। जिससे आमनागरिकों को चलने में सुविधा हो। अधीक्षण यंत्री जनकार्य जेएन पारा ने जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त किशोर कन्याल के निर्देश पर शहर की सभी सड़कों को सुगम यातायात के लिए अनुकूल बनाने एवं सड़कों के गड्ढों को दुरुस्त करने के लिए पेंच रिपेयरिंग का अभियान चलाया जा रहा हैं जिसके तहत सड़कों के गड्ढे डाबर एवं गिटटी डालकर भरे जा रहे हैं तथा रोलर चलाकर सड़कों को सुगम बनाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान लश्कर क्षेत्र में फालका बाजार, जिंन्सी नाला, रॉसी क्षेत्र, गोले का मंदिर, काल्पी ब्रिज, मुरार, थाटीपुर आदि क्षेत्रों में पेंच रिपेयरिंग का कार्य कराया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









