घर से दोलाख का जेवर, ढाबे से 18 हजार और 6 वाहन चोरी
Mar 04 2022
ग्वालियर। शहर और देहात थानों में चोरों ने कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। चोर सूने मकानों की रैकी कर ताले तोड़ कीमती सामान पर हाथ साफ कर रहे हैं। वहीं पुलिस की दिन-रात की गश्त के बावजूद तीन बाइकें और तीन एक्टिवा चोरी हो गईं। इन वारदातों से पुलिस की गश्त पर भी सवालिया निशान लग रहा है। अब सवाल यह उठता है कि पुलिस गश्त के नाम पर हजारों रुपये का तेल जला देती है, लेकिन चोरी की वारदातों पर किसी प्रकार से अंकुश नहीं लग पा रहा हैं। चोरी के दौरान पुलिस को सीसीटीव फुटेज तक हाथ लग जाती है इसके बाद भी पुलिस बाइक चोरों को पकडऩे में बौनी साबित हो रही है। चोर सिर्फ बाइक चोरी तक ही सीमित नहीं हैं। शहर में चोरों के हौंसले की बात की जाए तो सूने घर और हाइवे के ढाबों पर भी हाथ साफ कर रही है।
सूने घर में घुसे चोर, जेवर, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड ले गए
डबरा थाना क्षेत्र स्थित श्याम विहार कॉलोनी गली नंबर दो निवासी मोनू पाल के सूने घर में चोरी हो गई। पुलिस के अनुसार पूरा परिवार बाहर गया हुआ था। परिवार वापस लौटा तो देखा कि पूरे घर में सामान अस्त-व्यस्त है। चोर अलमारी का ताला तोड़कर एक मंगलसूत्र, एक टॉप्स, एक बाजूबंद, दो रिंग और आधार कार्ड के साथ एसबीआई का एटीएम कार्ड भी चोरी कर ले गए। पुलिस ने आशा यादव की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।
ढाबे के ताले तोड़ नगदी-किचन का सामान ले गए
महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित डबरा-झांसी रोड पर स्थित एक हाइवे ढाबे मे रात को चोर घुसे और जमकर उत्पात मचाया। पुलिस के अनुसार ढाबा संचालक ग्यासी बघेल निवासी खेरिया ने शिकायत दर्ज कराई कि एक मार्च को रात के समय वे ढाबा बंद कर अपने घर गए। सुबह आकर देखा कि ताले टूटे पड़े हैं, और किचन का पूरा सामान बिखरा पड़ा है। पीडि़त ने गल्ले में नजर डाली तो एक दिन पहले की पूरी 18्र हजार की कमाई चोर ले गए। मौके पर पुलिस भी पहुंची। जांच के बाद मालिक ने बताया कि चोर बड़े भगौने, जग और अन्य सामान ले गए हैं।
सेशन कोर्ट की पार्किंग से चोर ले गया एक्टिवा
पुलिस ने बताया कि जिला न्यायालय की पार्किंग से दोपहर के समय फरियादी नरेश ठाकुर निवासी माधवगंज आए थे। उन्होंने अंदर पार्किंग में वाहन क्रमांक एमपी07- एसए9274को पार्क किया और कोर्ट के अंदर चले गए। वे वापस लौटे तो देखा कि वाहन गायब था। वे सकते में आ गए और आसपास देखा तो वाहन नहीं मिला। वे इंदरगंज थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया। थाटीपुर की दर्पण कॉलोनी से रोहतांक तिवारी की घर के सामने खड़ी बाइक एमपी07-एसएच0248 चोरी हो गई। मुरार थाना क्षेत्र स्थित शर्मा हॉस्पीटल के सामने से अजय शर्मा निवासी जौरा की बाइक एमपी07- एमवी7186 को चोर ले गए। वहीं कोतवाली थाना क्षेत्र में वीनस एमआरआई के पास सुरेश कुशवाह की एटिवा एमपी07एसए-7103 को मात्र 15 मिनट में चोरी कर लिया। गोला का मंदिर स्थित धर्मवीर पेट्रोल पंप के पास से जागेन्द्र सिंह निवासी आदित्य विहार कॉलोनी की बाइक एमपी07-एनई9906 चोरी हो गई। बहोड़ापुर के टीपी नगर से कारोबारी अंकित चांदवानी निवासी हैलीपेड कॉलोनी की एक्टिवा एमपी07एसई-5332 को चुरा ले गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









