सुबह हवा में ठंडक, दोपहर में सूरज दे रहा तपिश

Mar 04 2022

ग्वालियर। मार्च का महीना शुरू हो गया है। लेकिन मौसम का मिजाज ऐसा है कि दिन में हल्की गर्माहट तो रात में अब भी ठंडक का अहसास कायम है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार को भी सुबह से धूप-बादल के बीच लुका छिपी का खेल जारी था।
कभी सूरज पूरी ताकत के साथ उभरता है तो कभी कुछ क्षणों के लिए ओझल हो जाता है। बादलों के फेर में वातावरण में हल्की ठंड का अहसास बना हुआ है। हालांकि तापमान में बढ़ोारी देखी जा रही है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त नहीं की है। फिलहाल पहाड़ों में बीते दिनों हुई बारिश से हवा में ठंडक का असर जरूर कायम है। जो गर्मी को हावी नहीं होने दे रही। धूप-बादल के बीच गर्मी उत्तरी ठंडी हवा से वातावरण में हल्की ठंडक घुली देखने को मिल रही है।