अभाविप कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी का स्टेशन पर किया स्वागत

Mar 03 2022

ग्वालियर। तमिलनाडू के तंजावुर की छात्रा लावण्या द्वारा गत दिनों धर्म परिवर्तन के दबाव में आत्महत्या करने पर उसके न्याय के लिए लड़ाई लड़ रहे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के आठ दिन बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। आठ दिन बाद रिहा हुई अभाविप की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी का ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री ने बताया कि तमिलनाडु पुलिस द्वारा 14 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास के सामने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया था। डीएमके सरकार लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। सरकार के प्रतिशोध के कारण सभी कार्यकर्ताओं को अवैध रूप से हिरासत में लिया गया है और गलत तरीके से आरोपित किया गया है। अभाविप की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी के जेल से छूटने पर दिल्ली जाते समय अभाविप ग्वालियर महानगर के कार्यकताओं ने स्टेशन पर भव्य स्वागत किया।