ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा : एडीजी महिला अपराध
Mar 03 2022
ग्वालियर। अतिरित पुलिस महानिदेशक (महिला अपराध) पुलिस मुख्यालय भोपाल प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष ग्वालियर सभागार में ग्वालियर जोन के जिले के थानों में संचालित ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क द्वारा किये जा रहे कार्यो तथा महिला संबंधी अपराधों की जिलेवार समीक्षा की गई। इस समीक्षा बैठक में पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन ग्वालियर अनिल शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेष चंदेल, उप पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र सिंह सिकरवार उपस्थित रहे।
बैठक के प्रारंभ में पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन ग्वालियर द्वारा अति. पुलिस महानिदेशक(महिला अपराध) को ग्वालियर जोन के थानों में संचालित ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क द्वारा किये जा रहे कार्यो तथा महिला संबंधी अपराधों की जानकारी प्रदान की गई। बताया कि ग्वालियर जोन के 62 थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क संचालित है। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थानों में संचालित ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा थाने मे आने वाली महिलाओं को सौहार्दपूर्ण एवं मित्रवत वातावरण उपलध कराया जाता है जिससे पुलिस के प्रति महिलाओं का विश्वास अर्जित किया जा सके और वह थाने पर पहुंचकर निडरता एवं सहजता से अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









