शिव ध्वजारोहण के साथ निकाली शोभायात्रा
Mar 01 2022
ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शिवजयंती महोत्सव का शुभारभ एक पैदल शोभा यात्रा के साथ किया गया जो कि माधवगंज स्थित सेवाकेंद्र से प्रारंभ होकर सराफा बाजार, फालका बाजार होते हुए हाईकोर्ट लेन सेवाकेंद्र पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का शुभारंभ हरी झंडी एवं शिवध्वज दिखाकर किया गया जिसमें नगर निगम से भीष्म पमनानी, अजय सिंह ठाकुर, इंजी. बीके गुप्ता, स्वच्छता ब्रांड एबेसडर ब्रह्माकुमारी आदर्श दीदी उपस्थित थी।
पैदल शोभा यात्रा में परमात्मा शिव का सन्देश देने के साथ साथ स्वच्छता का भी सन्देश दिया गया। यह शोभा यात्रा हाईकोर्ट लेंन स्थित संगम भवन पहुचने पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से डॉ. सतीश सिंह सिकरवार विधायक, एके शर्मा, बीके आदर्श दीदी, चन्द्र प्रकाश गुप्ता, बीके डॉ. गुरुचरण भाई और प्रहलाद भाई उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सभी को शिव जयंति की शुभकामनाएं देते हुए बी.के.आदर्श दीदी ने शिवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व समझाते हुए बताया कि शिव जयंती अर्थात महाज्योति परमपिता परमात्मा शिव और उनके आत्मिक स्वरुप में बच्चों के मिलन का यादगार पर्व है। शिव नाम परमात्मा का है। शिव का अर्थ है कल्याणकारी। परमात्मा शिव ही सब सुखों का अक्षय भंडार है।
मुख्य अतिथि के रूप में पधारे ग्वालियर पूर्व से विधायक डॉ.सतीश सिंह सिकरवार ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज संस्था बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है, इस समाज में जो बुराइयां हैं उनको हटाने का और लोगों के जीवन में अच्छाई लाने का परिवर्तन लाने का। संस्थान के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर एमपीईबी से ग्वालियर संभाग के एसई एके शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में शिव ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. बीके गुरचरण ने किया तथा आभार बी.के.प्रहलाद द्वारा किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









