शारदा होटल में युवक ने महिला मित्र की मौजूदगी में फांसी लगाकर आत्महत्या की
Feb 28 2022
ग्वालियर। नई सड़क पर स्थित शारदा होटल के चौथी मंजिल पर स्थित रूम में मोनू यादव ने महिला मित्र की मौजूदगी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती का कहना है कि उसने बाथरूम में स्टील की साबुनदानी से फांसी का फंदा काटकर उसे बचाने का भी प्रयास किया। युवती ने बताया कि मोनू सनकी है। पहले भी उसे आत्महत्या करने की धमकी दे चुका है। आज भी उसने धमकी देकर बुलाया था। युवक के आत्महत्या करने की सूचना मिलने पर घरवाले व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक के मां व अन्य स्वजन ने युवती की मारपीट कर दी। पुलिस किसी तरह से युवती को बचाकर जनकगंज थाने पहुंचाया। जनकगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
युवक का भाभी से विवाद भी चल रहा है। पुलिस ने पड़ताल के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव को भी मौके पर बुलाया। विजय नगर आमखो निवासी मोनू यादव का कुछ दिन से घर में विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते दो दिन से वह इसी होटल में रह रहा था। युवक से मिलने के लिए एक युवती आई, जो कि उसके कमरे में चली गई। कुछ समय बाद ही कमरे से रोने की आवाज आने लगी। होटल के स्टाफ ने देखा कि युवक का शव जमीन पर पड़ा था। इसी बीच मृतक युवक की मां व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवती मृतक युवक की गर्लफ्रेंड थी और मृतक के घर के आसपास ही रहती है।
बेटे के शव देखकर मां आपा खो बैठी और उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर युवती से मारपीट कर दी। पुलिस ने किसी तरह से युवती को बचाकर उसे थाने पहुंचाया। मृतक की मां रो-रोकर एक ही बात कह रही थी कि कुछ समय पहले ही उसकी डिग्री पूरी हुई थी। वह तो बाहर जाने वाला था। मृतक पुलिस में भर्ती होने की तैयार कर रहा था।
युवती ने पुलिस को बताया कि मोनू और वह साढ़े चार साल से संबंध में थे। उसे कुछ दिन बाद पता चला कि बहुत सनकी था। वह उससे पिछले चार साल से पीछा छुड़ाने का प्रयास कर रही है। मोनू उसे आत्महत्या करने की धमकी देकर बुलाता था और बदनाम करने की भी धमकी देता था। वह परिवार की बदनामी के डर से उससे दोस्ती के लिए मजबूर थी। एक बार और वह इस तरह से आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका है। आज भी उसने धमकी देकर बुलाया था। वह उसे समझाने के लिए आई थी। वह परिवार में चल रहे विवाद के कारण टेंशन में था। और अचानक आत्महत्या करने की धमकी देने लगा और उसने मफलर पंखे से बांधकर गले में फांसी का फंदा कस लिया। उसने उसे समझाने का प्रयास किया और वह फांसी पर लटक गया। युवती ने बताया कि वह बुरी तरह घबरा गई और बाथरूम में दौड़कर गई। फांसी का फंदा काटने के लिए स्टील की साबूनदानी लेकर आई और उसने उसे फांसी का फंदा काटकर उसकी जान बचाने की कोशिश की। उसे बहोश देखकर उसने सबसे पहले मोनू की मां को काल कर बताया कि मोनू ने होटल में फांसी लगा ली है और उसकी मां ने चिल्लाते हुए कहा कि तू वहां क्या कर रही है। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। जनकगंज थाना प्रभारी डा संतोष यादव ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
शहर के होटल में यह दूसरी घटना
ग्वालियर के किसी होटल में इस तरह की घटना का लगातार यह दूसरी घटना है। बीते दिन शिंदे की छावनी के होटल हेवीटेड में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मार दी थी, जो अस्पताल में भर्ती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









