बाजार से करोड़ों रुपए हुंडी के नाम पर हड़पने वाले दलाल का पिता पुलिस के हाथ लगा
Feb 28 2022
ग्वालियर। शहर के कारोबारियों से 70 से 80 करोड़ रुपए हुंडी लगाने के नाम पर लेकर गायब हुए हुंडी दलाल आशु गुप्ता का पिता नत्थूलाल गुप्ता को पुलिस ने हिरासत में लिया है। व्यापारियों ने रविवार को बैठक कर 11 मार्च को आंदोलन और हड़ताल की घोषणा की थी। उसके बाद क्राइम ब्रांच ने तत्काल कार्रवाई कर हुंडी दलाल के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। व्यापारियों का आरोप है कि हुंडी दलाल के पिता को सब पता है कि उसने व्यापारियों से ठगा पैसा कहां-कहां ठिकाने लगाया है। इस मामले में पुलिस के सामने अजीब दुविधा है। हुंडी दलाल को पहले ही पकड़ चुके हैं, लेकिन रुपया बरामद के नाम पर शून्य है। इसी बात पर व्यापारी नाराज हैं।
यह है पूरा मामला
ग्वालियर के बाजार में फर्जी हुंडी थमाकर व्यापारियों का लगभग 70 से 80 करोड़ रुपए लेकर ठगी करने वाले हुंडी दलाल आशु गुप्ता को पुलिस पहले ही हिरासत में ले चुकी थी। पर उससे रुपए अभी तक बरामद नहीं हुए हैं। हुंडी दलाल ने पहले डबरा के मोनू, गुना और भोपाल के सटोरियों के नाम लेकर सनसनी फैला दी थी। पूरी रकम क्रिकेट के सट्टे में उड़ाने की बात कही थी। इस मामले में पुलिस ने दो सटोरियों को तो पकड़ लिया है, लेकिन डबरा के मोनू तक नहीं पहुंच पाई है। इसके अलावा हुंडी दलाल के परिवार के लोग भी तभी से गायब थे। व्यापारियों का कहना था कि हुंडी दलाल के पिता नत्थू लाल गुप्ता को सब पता है बेटे ने कहां-कहां पैसा लगाया है। इसलिए पुलिस उसकी भी तलाश कर रही थी। पुलिस को इंदौर में नत्थूलाल की लोकेशन मिली थी। जिस पर क्राइम ब्रांच व कोतवाली थाना पुलिस की एक टीम ने इंदौर के विजय नगर एरिया से उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी बेटे पर एफआईआर होने के बाद से फरार था। अब पुलिस टीमें उससे पूछताछ कर रही हैं।
आरोपी की तलाश में क्राइम ब्रांच, कोतवाली सहित चार टीमें लगी थीं और दो दिन पहले सुराग मिला था कि आरोपी इंदौर में छिपा हुआ है। इसका पता चलते ही क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस इंदौर पहुंची। रविवार आधी रात को आरोपी नत्थू लाल गुप्ता को दबोच लिया है। इस मामले में नत्थू लाल गुप्ता का बेटा आशु पहले ही पुलिस की हिरासत में है।
आरोपी नत्थू लाल व अन्य की गिरफ्तारी ना होने पर व्यापारी लगातार विरोध प्रदर्शन कर पुलिस पर दबाव बना रहे हैं। व्यापारियों ने रविवार को ही बैठक करने के बाद चेतावनी दी थी कि यदि आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करेगी तो व्यापारी बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। 11 मार्च को बाजार बंद करने पर सहमति भी बन गई थी। व्यापारियों की धमकी के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस ने व्यापारियों को फर्जी हुंडी देकर ठगी करने वाले हुंडी दलाल आशु गुप्ता के पिता को पकड़ लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









