छोटी-छोटी बातों पर रिश्ते टूटना समाज के लिए खतरनाक: ऐरन

Feb 28 2022

ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा युवक युवती परिचय सम्मेलन सिटी प्लाजा ग्वालियर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमेश अग्रवाल पूर्व विधायक, विजय अग्रवाल पूर्व अपर कलेक्टर, डॉ अमर प्रताप सिंह चन्द्र वंशी, एवं विजय कुमार गुप्ता थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश ऐरन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की। उन्होंने कहा कि छोटी छोटी बातों पर रिश्ते टूटना समाज के लिए खतरनाक है। इसके लिए माता पिता को बहुत ही गंभीरता से लेना होगा। परिचय सम्मेलन में अनेकों परिवारों ने एक दूसरे की जानकारी लेकर रिश्ता जोड़ा। ज्योति अग्रवाल ने पुन: दोबारा रिश्ते के लिए परिचय दिया। उनका तलाक कुछ दिन पहले हुया था शैलेश मित्तल, ग्वालियर पकज गोयल बानमोर, मनोज गोयल कैलारस, विकास गुप्ता दिल्ली, तलाक शुदा ने भी पंजीयन कराया, मंच पर श्रीमती ज्योति अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, प्रीती बिंदल, वन्दना अग्रवाल एवं मुकेश सिंघल, ने कराया। कार्यक्रम में श्रीमती राधा बंसल, पदमा अग्रवाल, कविता मंगल, नीता सिंघल, रिंकी मित्तल, लक्ष्मी अग्रवाल, अनिल गर्ग, ओमप्रकाश अग्रवाल, महेन्द्र अग्रवाल, शोर्य अग्रवाल, सहित अनेकों लोग शामिल हुए।