न्यूरोलॉजी पर हेल्थ अवेयरनेस सेमिनार हुआ आयोजित

Feb 28 2022

ग्वालियर। रोटर क्लब के तत्वावधान में न्यूरोलॉजी पर हेल्थ अवेयरनेस सेमिनार का आयोजन रोटरी क्लब ग्वालियर के अध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी ने किया। सेमिनार में डॉ विक्रम सिंह भदौरिया डायरेक्टर न्यूरोलोजी मैस देहली से पधारे। डॉ भदौरिया ने न्यूरोलॉजी से परेशानी से संबंधित बहुत ही महत्वपूर्ण स्वास्थ्य से संबंधित बाते भी बताई और इसके बचाव भी बताए। न्यूरो के मरीज को हिम्मत रखनी चाहिए आजकल मेडिकल साइंस ने बहुत तरक्की की है अधिकतम मरीज अच्छी केयर कुशल डॉ के नेतृत्व में उनको स्वास्थ्य लाभ मिल जाता है ।
आम आदमी आयुष्मान कार्ड से भी अपना इलाज करवा सकते है। ग्वालियर में अच्छे हॉस्पिटल में आकर न्यूरोलॉजी के कम कीमत सफल ऑपरेशन किये जा रहे है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी डॉ केशव पाण्डेय और विशिष्ट अतिथि डॉ आरपी शर्मा सचिव उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अखिलेश पटेरिया ने डॉ केशव पाण्डेय का स्वागत किया। मुरारी पाल प्रोग्राम कॉर्डिनेटर ने डॉ आरपी शर्मा सचिव रेडक्रॉस सोसायटी का स्वागत किया। सौरभ चतुर्वेदी, मानस दुबे, सचिव ने डॉ विक्रम सिंह भदौरिया का स्वागत किया। हेल्थ सेमिनार में शानदार स्वास्थ्य पर चर्चा होने के बाद जयदेवशर्मा, पूर्व अध्यक्ष मानस दुबे, सौरभ चतुर्वेदी,मुरारी पाल सभी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकिया। लायंस प्रशान्त बाजपेयी को समाज सेवा करो के लिए सम्मानित किया गया।