संदिग्ध हालात में मिला क्लीनर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Feb 28 2022

ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में एक ट्रक में युवक का शव पुलिस को मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। टीआई अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट नगर में एक ट्रक में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक कैबिन में पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की शिनाख्त क्लीनर का काम करने वालेसलमान शाह पुत्र सलीम शाह उम्र 28 साल निवासी प्रेमपुरा थाना पिछोर से ड्रायवर राकेश यादव के कहने पर आया था। रात को राकेश सलमान से ट्रक खाली कराने की बात कहकर चला गया। ट्रक अनलोडिंग हो रहा था। सलमान ट्रक के अंदर चला गया। इसके बाद उसके मृत होने की सूचना मिली। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।