फ्लैट में मिली महिला की नंगी लाश, लिव-इन पार्टनर फरार
Feb 28 2022
ग्वालियर। हजीरा इलाके की पीएचई कॉलोनी के फ्लैट में 35 साल की महिला की न्यूड डेडबॉडी मिली है। शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान हैं। गले पर चाकू के गहरे घाव हैं। महिला इंदौर की रहने वाली थी। 7 साल पहले वह पति को छोड़कर ग्वालियर आकर शेफ के साथ लिव इन में रहने लगी थी। बाद में उससे शादी कर ली थी।
सीता थापा का पति शेरू थापा (पहले लिव इन पार्टनर था) लापता है। फ्लैट नंबर एस-10 से बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने ताला तोड़कर देखा तो सीता की लाश जमीन पर पड़ी थी। शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि हत्या पति ने ही की है। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या शनिवार रात या रविवार सुबह हुई है। पुलिस ने शव को निगरानी में ले लिया है।
बैंबू रेस्टोरेंट में था शेफ
शेरू थापा ग्वालियर में बैंबू रेस्टोरेंट में शेफ था। लॉकडाउन में रेस्टोरेंट बंद हुआ तो उसकी नौकरी छूट गई। इसके बाद वह नशा करने लगा। अभी वह शराब पीने का आदी हो गया था। सीएसपी रवि भदौरिया का कहना है कि महिला के पति की तलाश की जा रही है। उसके मिलने के बाद पूरी कहानी साफ हो सकेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









