सज गए शिवालय, आज गूंजेगा बम-बम भोले

Feb 28 2022

ग्वालियर। महाशिवरात्रि का पर्व आज मंगलवार को मनाया जाएगा। इसके लिए शिवालय रंग-रोगन कर सज कर तैयार हो रहे है। वहीं भोले बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए भक्त व्रत का संकल्प लेकर पूजन सामग्री जुटाने में लगे हुए है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिर पर्व से पहले ही गुलजार हो गए हैं। विद्युत झालरों व फूल-पाियों से मंदिरों को सजाया जा रहा है। कई मंदिरों में मेला व भजन-कीर्तन सहित अन्यधार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां हो रही है। कई स्थानों पर शिव बारात का भी आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
महाशिवरात्रि का यह पर्व परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण का पर्व माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना करने का विशेष आध्यात्मिक महत्व रहता है। हर किसी को भोले बाबा का आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन का इंतजार रहता है। देर रात से शिव मंदिरों के तट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। तड़के से ही शिव मंदिर बम-बम भोले के जयकारों से गूंजने लगेंगे। बता दें कि तीन बार के कोरोना काल के बाद इस बार शिवरात्रि का पर्व भोले बाबा के भक्त धूमधाम से मनाएंगे। इसके लिए मंदिर प्रशासन भी पूरी ताकत लगाकर तैयारियां कर रहा है।
शिवरात्रि पर्व को लेकर एक ओर भक्तों में उत्साह दिखाई दे रहा है तो दूसरी ओर मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस महकमा तैयारियों में जुटा हुआ है। शिव मंदिरों में आज रात को 12 बजे ही पुलिस मुस्तैद हो जाएगी। महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइन लगाने की व्यवस्था की गई है। मंदिर से दूर ही वाहनों को रोक दिया जाएगा।
पोस्ट ऑफिस लगाएगा गंगा जल का स्टॉल
महाराज बाड़ा पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर ब्रजेश शर्मा ने बताया कि इस बार भी हम अचलेश्वर मंदिर के बाहर गंगाजल बिक्री का स्टॉल लगाएंगे, ताकि भक्त भोले बाबा का गंगा जल से अभिषेक कर सकें। इसके लिए आज रात से ही हमारे कर्मचारी स्टॅाल लगाएंगे। 
यहां लगेगा आस्था का मेला
महाशिवरात्रि पर्व पर शहर के अचेलश्वर मंदिर, गुप्तेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, कोटेश्वर मंदिर के साथ ही भितरवार के धूमेश्वर मंदिर में विशाल मेला के साथ भव्य शिव बरात निकाली जाएगी। इसी प्रकार शहर के चार दर्जन से ज्यादा शिव मंदिरों में भी आस्था का सैलाब उमड़ेगा।
आज यह रहेगी यातायात व्यवस्था
इन्दरगंज चौराहा से कम्पू, जेएएच अस्पतालव चेतकपुरी की ओर जाने वाले वाहन दाल बाजार, राजपायगा, अस्पताल रोड होकर शीलता सहाय चौराहे के रास्ते आ जा सकेंगे।
इन्दगरंज चौराहा से अचलेश्वर चौराहा तक नो-व्हीकल जोन। रोशनी घर रोड पर लोडिंग एवंसवारी वाहनों प्रतिबंधित, निजी वाहन आ जा सकेंगे।
28 फरवरी रात 12 बजे से  1 मार्च रात्रि 12 बजे तक थीम रोड पर भारी वाहन प्रतिबंधित। तिघरा एवं साड़ा वाईपास रोड से आने वाले वाहन गुप्तेश्वर पहाड़ी से आगे जाना प्रतिबंधित।
गोल पहाडिय़ा से गुप्तेश्वर मंदिर की ओर वाहनों का आना जाना प्रतिबंधित रहेगा।कोटेश्वर तिराहा से कोटेश्वर मंदिर होकर काली माता मंदिर तक वाहन प्रतिबंधित।