आन्ध्र प्रदेश से ग्वालियर आते थे केबल चोरी करने, 2 लाख रुपए के तार के साथ ऑटो चालक पकड़ा
Feb 27 2022
ग्वालियर। जमीन खोदकर डाली गई फाइबर व ताबे की केबल चोरी करने वाला इंटर स्टेट गैंग पुलिस के हाथ से फिसल गया है। पुलिस ने 2 लाख रुपए के केबल से भरी ऑटो और उसके चालक को जरुर हिरासत में लिया है। पर पुलिस के आते ही चोर गिरोह के सदस्य भाग निकले। ऑटो चालक से यह पता लगा है कि यह आन्ध्र प्रदेश का गिरोह है।
यह वारदात करने ग्वालियर आते हैं और यहीं तार बेचकर वापस निकल जाते हैं। गिरोह में 12 से 15 सदस्य होने का पता लगा है। पुलिस अब ऑटो चालक से पूछताछ कर रही है। साथ ही बरामद तार की पहचान कर रही है कि यह किस कंपनी का है।
टीआई पड़ाव विवेक अष्ठाना ने बताया कि रविवार की सुबह सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश केबल निकालकर चोरी कर रहे है। सूचना मिलते पुलिस कर्मियों को चोरों को पकडऩे के लिए पहुंचाया। पुलिस को देखते ही चोरी कर रहे युवक तो भाग निकले, लेकिन पुलिस ने केबल से भरा हुआ ऑटो क्रमांक एमपी07आरए0209 को पकड़ लिया। ऑटो चालक ने पुलिस को बताया कि आंध्र प्रदेश से आए करीब डेढ़ दर्जन चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। अब पुलिस इस मामले में ऑटो चालक से गैंग के बारे में विस्तार से पूछताछ कर रही है।
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि यह आंध्र प्रदेश का चोर गिरोह सिर्फ तार चोरी करने मध्य प्रदेश के चंबल में ही क्यों आता है। इतनी दूर से आकर वारदात को अंजाम देने के पीछे गणित क्या है। फिलहाल पुलिस के हाथ गैंग का एक भी सदस्य नहीं लगा है। पुलिस ने पूरे शहर में घेराबंदी कर दी है।
तांबे के लिए करते है चोरी
पुलिस को करीब आधा सैकड़ा केबल पीस मिले है। हर केबल पीस में छह किलो तांबा निकलता है, जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपए है। एक दिन में गिरोह करीब 10-10 लाख रुपए कीमत का तार काटकर ले जाते हैं। इसलिए वह आंध्र प्रदेश से ग्वालियर आते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









