कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ ने किया सिविल सर्जन का सम्मान
Feb 27 2022
ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनूप जौहरी एवं जिला अध्यक्ष जीतू यादव के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल ने मुरार स्थित सिटी हॉस्पिटल में सिविल सर्जन डॉ आरके शर्मा एवं उपस्थित सभी डाक्टरों को भारत माता का स्मृति चिन्ह भेंटकर पुष्प माला पहनाते हुए सम्मान किया। इस मौके पर जौहरी ने कहा कि सिविल सर्जन एवं उपस्थित सभी डॉक्टर विकलांग जनो के हित में संवेदनशीलता से कार्य कर रहे हैं। कोरोनाकाल में हर संकट की घड़ी मे अपनी एवं अपने परिवार की जान की परवाह किए बिना हर मोर्चे पर खड़े रहकर हर विपरीत परिस्थति में कार्य कर रहे हैं। पीडि़त मानवता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए जाने से प्रेरित होकर हमारे संगठन ने डाक्टरों का किया सम्मान किया। संगठन ने डॉ. आरके शर्मा सिविल सर्जन, डॉ. आलोक पुरोहित, डॉराजेन्द्र सिंह, डॉ केऐन शर्मा, डॉ विपिन गोस्वामी, डॉ सुनील शर्मा, डॉ एचएस कुशवाह, जेपीएस कुशवाहा आदि को सम्मानित किया। समानित करने वालों में मनोज भिलवार, प्रेमचंद उमरइया, राजेन्द्र मिश्रा, लोक सिंह राठौर, मदन मोहन शर्मा, कांग्रेस सेवादल सह सचिव मिलती किरार, बलराम किरार आदि शामिल हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









