हिन्दू महासभा ने शहीद चन्द्रशेखर आजाद को श्रद्धासुमन अर्पित किये
Feb 27 2022
ग्वालियर। रविवार को युवक हिन्दू महासभा के तत्वावधान में आत्म बलिदानी वीर युवा चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस पर हैमसिंह की परेड स्थित त्रिमूर्ति शहीद चौराहा पर पहुँच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें मुख्य वक्ता हिन्दू महासभा के लोकेश शर्मा ने कहा देश के क्रांतिकारी युवाओं ने अखंड भारत के लिए अपने असंख्य बलिदान दिए लेकिन सत्ता के लोभीयों ने भारत को खंड खंड किया। हिन्दू महासभाईओ ने श्रद्धासुमन अर्पित कर अखंड भारत का संकल्प लिया।
इस अवसर पर युवक हिन्दू महासभा के जिला संयोजक पवन माहौर ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा जो आजाद कहलाने के आदी होते हैं, वे आजादी से जीते और मरते हैं। जिसके पास बलिदान होने का भी अपना निराला ही अंदाज था, 27 फरवरी 1931 को मात्र चौबीस वर्ष के युवा चंद्रशेखर आजाद ने जब मृत्यु का आलिंगन किया, तब देश के युवा खून में कैसा उबाल आया होगा, आज की युवा पीढ़ी को समझाया नहीं जा सकता, आजाद जी ने स्वयं की पिस्तौल से अपनी ही कनपटी पर गोली दाग ली, वह आत्महत्या नहीं थी, वह उस संकल्प की सिद्धि थी, जिसके साथ चन्द्रशेखर अकेले खडे हुए थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे निहाल सिरोजिया ने युवाओं से आजाद के बताए मार्ग पर चलने की अपील की है। इस अवसर पर हिन्दू महासभा के लोकेश शर्मा, पवन माहौर, योगेश मंडेलिया, राहुल गुप्ता, आशीष छात्रे, निहाल सिरोजिया, आदित्य शर्मा आदि उपस्थित थे।
सर्व ब्राह्मण महासंघ द्वारा चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
सर्व ब्राह्मण महासंघ द्वारा क्रांतिकारी शहीद पं. चंद्रशेखर आजाद की 92वीं पुण्यतिथि पर शहीद त्रिमूर्ति चौराहा हेमसिंह की परेड पर स्थित प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सर्व ब्राह्मण महासंघ ने देश की स्वतंत्रता आंदोलन में आजाद के द्वारा किए गए सहयोग के लिए याद किया। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष आनंद नारायण गौड़, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील शर्मा, सनाढ्य सभा के अध्यक्ष अशोक शर्मा, महासंघ के कोषाध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा और संजय शर्मा ने अपने शब्दों से आजाद को श्रद्धा सुमन व्यक्त किए। इस अवसर पर राम नारायण मिश्रा, महेंद्र पटसरिया, विजय कबजू, डॉ अशोक मिश्रा, राकेश नायक, इंजी एसके शर्मा, विजय शर्मा, पदम नारायण शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अनूप तिवारी, गगन त्यागी, प्रकाशवीर शर्मा, पवन शर्मा, जितेंद्र शर्मा, देवेन्द्र दुबे, राकेश दीक्षित, नरेंद्र शर्मा, राजनारायण शुक्ला, प्रदीप शर्मा, अशोकानंद मिश्रा, जय शंकर गौड़, धीरेंद्र त्रिवेदी, अनुपम पाठक, घनश्याम शर्मा, जयदेव गुप्ता ने दो मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पूर्व शहीद त्रिमूर्ति तिराहा पर सुभाष चंद्र बोस व भगत सिंह की प्रतिमा को भी नमन किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









