प्रेमी ही निकला महिला का हत्यारा, डबल क्रॉस के शक में गला रेतकर की थी हत्या_ 6 घंटे में हत्या का खुलासा
Feb 27 2022
ग्वालियर। जनकगंज पुलिस ने सिर्फ 6 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया है। सुबह गला रेतकर हुई महिला की हत्या उसके ही प्रेमी ने की थी। प्रेमी को शक था कि महिला उसे डबल क्रॉस कर रही है। उसके साथ-साथ उसके किसी और से भी संबंध हैं। इसी के चलते उसने महिला को मिलने बुलाया और गला रेतकर हत्या कर दी।
रविवार सुबह 8 बजे पुलिस को गुप्तेश्वर के जंगल में महिला का गला रेता हुआ शव पड़ा मिला था। पुलिस ने महिला के प्रेमी सीपी कॉल खान को हिरासत में ले लिया है। उसने हत्या की बात कुबूल कर ली है। अब पुलिस उसे पूरी डिटेल पूछ रही है कि उसने कैसे महिला को बुलाया और हत्या की। हत्या आरोपी बोला है कि महिला के एक अन्य युवक से संबंध थे। वह उसे धोखा दे रही थी।
मालूम हो कि शहर के जनकगंज गुप्तेश्वर मंदिर के पास निवासी सविता उर्फ पपीता बंजारा (35) पत्नी स्व. प्रकाश सिंह का शव रविवार सुबह गुप्तेश्वर के जंगल में पड़ा मिला है। महिला के पास ही एक लौटा पड़ा मिला है। घटना की सूचना मिलते ही रात्रि गश्त पर निकले ग्वालियर टीआई आलोक सिंह परिहार, जनकगंज थाना प्रभारी संतोष यादव मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में मृतका के परिजन भी वहां पहुंच गए। मृतका की पहचान होते ही पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है। पता लगा है कि मृतका सविता के घर में दो बच्चे व मां है। बच्चे रवि (8) बेटी खुशी (11) हैं। शाम 7 बजे सविता काम से घर लौटी थी। इसके बाद रात 10 बजे तक उसे घर में ही देखा गया था। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने जाने की कहकर चली गई, लेकिन सुबह वह घर पर नहीं दिखी। काफी देर तक जब कोई खबर नहीं मिली तो परिजन ने अपने स्तर पर उसे तलाशना शुरू किया। इसी समय जंगल में शव पड़ा होने की खबर मिली। परिजन ने वहां पहुंचकर शव की शिनाख्त सविता उर्फ पपीता के रूप में की है। यह तो साफ था कि महिला की हत्या गला रेतकर की गई है, लेकिन किसने। मृतका की मां ने बताया था कि सविता को उसके देवर कल्ली ने दो दिन पहले ही फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा पड़ोस में रहने वाले एक जाट ने भी उसे किसी प्रॉपर्टी को लेकर धमकाया था। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो यह दोनों घटना के समय अपने-अपने घर पर पाए गए। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच का क्षेत्र बढ़ाया।
जब पुलिस जांच कर रही थी तो पता लगा कि महिला के एक सीपी कॉल खान नाम के युवक से संबंध थे। दोनों बीच में गहरी दोस्ती थी। रात को सीपी कॉल उस एरिया में देखा गया है। पुलिस ने कुछ ही देर बाद सीपी कॉल खान का उठा लिया। जब उससे पुलिसिया अंदाज में पूछताछ की गई तो उसने हत्या करना कुबूल कर लिया है। उसने बताया कि महिला से उसके प्रेम संबंध थे, लेकिन पिछले कुछ समय से वह एक और लड़के के संपर्क में थी। वह उसे डबल क्रॉस कर रही थी। कई बार उसे मारपीट कर समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। रात को भी उसे समझाया था, लेकिन जब उसने नहीं सुनी तो उसकी हत्या कर दी।
जांच पड़ताल में पता लगा है कि सविता के पति प्रकाश की मौत लगभग 10 साल पहले ब्लास्ट में हुई थी। सविता की ससुराल बिलौआ में है। उसका पति खदान पर काम करता था। वहां माइनिंग ब्लास्ट में उसकी मौत हो गई थी। उसके बाद महिला को उसके देवर ने रख लिया, लेकिन कुछ साल बाद देवर भी नाबालिग से गलत हरकत करने पर जेल चला गया। अभी सविता अपनी मां के पास गुप्तेश्वर मंदिर के पास रह रही थी।
11 मार्च को है बेटे का जन्मदिन
मृतका के परिजन ने बताया कि सविता अपने बच्चों से बेहद प्यार करती थी। 11 मार्च को सविता के बेटे का बर्थ डे है। बेटे के जन्मदिन पर वह समारोह करने वाली थी। जिसके लिए वह तैयारी कर रही थी। मेहमानों की लिस्ट भी बना ली थी, लेकिन यह नहीं पता था कि वह खुद ही जिंदा नहीं बचेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









